फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप को छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा: कुमार विश्वास

Wed, 18 Jan 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
विज्ञापन
कुमार विश्वास का शुक्ल पक्ष - फोटो : SELF
विज्ञापन
कुमार विश्वास के बीजेपी ज्वाइन करने और साहिबाबाद सीट से चुनाव लड़ने की अफवाहों पर खुद आप नेता ने विराम लगा दिया। कुमार विश्वास ने कहा कि वह आप को छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले। उन्हें बदनाम करने के लिए यह साजिश बीजेपी ने ही रची है। 
विज्ञापन


मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल गई कि कुमार विश्वास साहिबाबाद सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। चर्चा यह भी थी कि बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करने वाले हैं।

बुधवार दोपहर अमर उजाला से बातचीत में कुमार विश्वास ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं और विधानसभा चुनावों में आप के लिए प्रचार करेंगे। भाजपा के किसी नेता से मुलाकात नहीं की है और न ही करेंगे। भाजपा के ही लोग उन्हें बदनाम करने में जुटे हैं, जिससे अपने राजनीतिक हित साध सकें। 
विज्ञापन


मनीष सिसौदिया ने ट्वीट करते हुए ली चुटकी, लिखा मोदी कांग्रेस में शामिल होंगे      
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने भी ट्वीट करते हुए चुटकी ली। उन्होंने ट्वीट किया ‘ मेरे पास तो खबर है कि यूपी चुनाव के बाद प्रधानमंत्री जी कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं, उनकी राहुल से मुलाकात भी हो सकती है’। ट्वीट के साथ उन्होंने एक अखबार की कटिंग भी शेयर की, जिसमें कुमार विश्वास के भाजपा में शामिल होने की खबर छपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें