फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर में जितनी दुकान होगी उतने ही लेने होंगे व्यावसायिक कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। घर में जितनी दुकानें बनी हैं उतने ही व्यावसायिक कनेक्शन लेने होंगे। ऊर्जा निगम ने जांच करने के बाद कनेक्शन लगाने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों की माने तो तीनों जोन में करीब एक लाख व्यावसायिक कनेक्शन लगाने का काम किया जाएगा। इस काम के बाद ऊर्जा निगम लोड और खपत का आंकलन करेगा।
विज्ञापन

जिले के तीन जोन में ऊर्जा निगम के 10.50 लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं। ऊर्जा निगम की जांच में सामने आया कि कई उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने आवासीय कनेक्शन लेकर दुकानें किराये पर या स्वयं के व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित कर रखे हैं। ऊर्जा निगम के मानकों के अनुसार प्रत्येक दुकान या व्यावसायिक प्रतिष्ठान के लिए अलग से कनेक्शन लेना होगा। जोन तीन के मुख्य अभियंता अजय ओझा ने बताया कि ऊर्जा निगम के कर्मचारी रोजाना चेकिंग कर लोगों को मौके पर कनेक्शन देने का काम कर रहे हैं। अब तक करीब आठ हजार लोगों को कनेक्शन दिया जा चुका है।
गाजियाबाद और ट्रांस हिंडन में ज्यादातर लोगों ने व्यावसायिक कनेक्शन ले रखे हैं लेकिन मोदीनगर, मुरादनगर और लोनी क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने व्यावसायिक कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं किया है। उन्होंने बताया कि घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक कार्य और सब मीटर से बिजली की आपूर्ति देना अपराध की श्रेणी में आता है। पहले चरण में लोगों को व्यावसायिक कनेक्शन लेने के लिए कहा जा रहा है। विरोध करने पर ऊर्जा निगम की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


व्यावसायिक कनेक्शन पर 1000 रुपये होता है चार्ज
ऊर्जा निगम के अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि घरेलू कनेक्शन पर निगम द्वारा प्रति किलोवाट 300 रुपये जबकि व्यावसायिक कनेक्शन पर 1000 रुपये चार्ज वसूला जाता है। एक किलोवाट का घरेलू कनेक्शन 1858 और व्यावसायिक कनेक्शन 2558 में दिया जा रहा है। इसके अलावा दोनों कनेक्शनों में अतिरिक्त मीटर देय चार्ज नहीं है। उपभोक्ता को मीटर चार्ज के रूप में 872 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें