फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तू मुझे नहीं जानता मैं अतीक अहमद का आदमी हूं...

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मुरादनगर निवासी जेसीबी संचालक अय्यूब खान को ठेकेदार साजिद ने रुपये मांगने पर गोली मारने की धमकी दे दी। अय्यूब का आरोप है कि काम के रुपये मांगने पर साजिद ने धमकी दी कि तू मुझे नहीं जानता, मैं अतीक अहमद का आदमी हूं। दोबारा रुपये मांगे तो गोली मार दूंगा। अय्यूब खान का कहना है कि वह ठेकेदारी पर जेसीबी चलाते हैं। फरवरी में ठेकेदार साजिद से काम लिया था। 98 फीसदी काम पूरा होने पर उन्होंने अपने 1.63 लाख रुपये मांगे तो वह गाली-गलौज कर धमकी देने लगा। काफी समय बीत जाने के बाद परेशान होकर उन्होंने कविनगर थाने साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी साजिद को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें