फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किसानों के लिए योगी सरकार ने लिया एतिहासिक फैसला’

Wed, 05 Apr 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ, राशन कार्ड - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
 एक लाख तक का कर्ज माफ करने का फैसला योगी सरकार का एतिहासिक फैसला है। इससे पहले कभी किसानों और गरीबों की सुध नहीं ली गई। गरीब-किसानों के लिए योजनाएं बनाने के बडे़-बडे़ दावे सपा सरकार ने किए थे, मगर हकीकत यह है कि पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान किसान त्राहि-त्राहि कर उठे थे।’
विज्ञापन


यह कहना है भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा का।राजा वर्मा बुधवार को आरडीसी स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं। पूर्व सरकार ने किसानों की चिंता नही की, तभी किसान त्राहि त्राहि करने लगे थे।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार की प्रथम कैबिनेट बैठक में ही किसानों की समस्याओं के लिए अभूतपूर्व निर्णय लिए गए। इसमें लघु एवं सीमांत किसानों का एक लाख तक का फसली ऋण माफ करने का फैसला लिया गया। इस एतिहासिक फैसले में 36349 करोड़ का कर्ज माफ  किया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही 80 लाख टन गेहूं खरीद का निर्णय लिया गया, जबकि किसानों के हित में1665 रुपये गेहूं का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया।  इसके अतिरिक्त 10 रुपये प्रति क्विंटल लोडिंग और अनलोडिंग अलग से दिया जाएगा।

प्रेसवार्ता में प्रदेश सरकार में मंत्री अतुल गर्ग एवं गाजियाबाद के प्रथम व्यक्ति आशु वर्मा ने भी अपने विचार रखे। इसके इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, मंत्री राजीव अग्रवाल और मीडिया प्रभारी राहुल गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें