फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: विश्व योग दिवस पर आयुध निर्माणी में हुआ योगाभ्यास, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Sun, 21 Jun 2026 06:27 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर

सार

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक कमलेश कुमार ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। उन्होंने लोगों से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित आयुध निर्माणी फैक्टरी परिसर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक योगाभ्यास किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक कमलेश कुमार ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। उन्होंने लोगों से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। योग गुरु कपिल देव पुंडीर के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए।

इस दौरान यंत्रा महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा हिना गुप्ता, महाप्रबंधक संजीव नारंग, संयुक्त महाप्रबंधक सत्येंद्र मीना, संयुक्त महाप्रबंधक काजोड़ मल शर्मा, उपमहाप्रबंधक रावेश कोल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनुपम राय चौधरी, नवीन त्यागी, शिवनाथ यादव, विपिन शर्मा, एसईसीसीएस चेयरमैन योगेंद्र कुमार,  गुरुकुल योग परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें