फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग चैंपियनशिप में दिया स्वास्थ्य का संदेश

Sun, 28 Aug 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
Yoga
विज्ञापन
योग को प्रचारित करने के उद्देश्य से योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन गाजियाबाद ने योग चैंपियनशिप आयोजित की। योग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए डीपीएस इंदिरापुरम स्कूल ने ट्राफी जीती।
विज्ञापन


योग चैंपियनशिप का उद्घाटन करते हुए एसोसिएशन की अध्यक्ष डा. सरोज सिरोही और मेयर अशु वर्मा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि योग ऐसी विद्या है, जिससे हम निरोगी बने रह सकते हैं। प्रधानमंत्री ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

योग चैंपियनशिप के जरिए युवाओं को योग का महत्व बताने के साथ उन्हें प्रेरित करना है कि वह योग में भी अपना कैरियर बनाएं। चैंपियनशिप में मेरठ मंडल के 30 स्कूलों के 400 से ज्यादा खिलाडिय़ों ने योग के विभिन्न आसनों को करके दिखाया।  योगा चैंपियनशिप में आए खिलाडिय़ों को वर्गों मेें बांटकर खिलाया गया।
विज्ञापन


शानदार प्रदर्शन करने पर डीपीएस इंदिरापुरम स्कूल ने ट्राफी जीती। सिल्वर लाइन और आंचल आश्रम की टीम उपविजेता बनी जबकि साहिबाबाद स्थित मिलटन स्कूल को तृतीय स्थान मिला।

स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप में कुणाल ने बनाया रिकार्ड
गाजियाबाद। यूपी स्टेट सीनियर स्वीमिंग चैंपियनशिप में गाजियाबाद के कुणाल शर्मा ने परचम लहराया है। कुणाल ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीता है। स्वीमिंग कोच राजू चौधरी ने बताया कि कुणाल ने चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। कुणाल ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीतते हुए यह दूरी 32.86 सेकेेंड मेें पूरी की, जो एक रिकार्ड है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें