फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day: योगमय हुआ गाजियाबाद शहर, 2000 स्थानों पर मना योग दिवस, अफसर से मंत्री तक सभी ने की योग साधना

Sat, 21 Jun 2025 11:23 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में 2000 स्थानों पर 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। यहां अफसर से मंत्री तक सभी ने योग साधना की। स्कूल, कॉलेज, संस्थानों में शिविर लगे। इसके अलावा आईएमएस यूसी कैम्पस डासना में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने योग किया और निरोग रहने के लिए योग करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
1 of 6
गाजियाबाद में मना योग दिवस - फोटो : अमर उजाला
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरा शहर सूर्य की पहली किरण के साथ योगमय नजर आया। जिले में 2000 से अधिक स्थानों पर योग शिविर लगाए लगाए गए। शैक्षणिक संस्थानों, पार्को, सरकारी दफ्तरों के परिसरों में योग साधना में लोग लीन रहे। 
विज्ञापन

2 of 6
मुरादनगर योग दिवस पर आयुध निर्माणी स्पोर्ट्स ग्राउंड में योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
सुबह साढ़े पांच बजे से 9 बजे तक योगाभ्यास किया गया। मुख्य कार्यक्रम जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस की ओर से आईएमएस यूसी कैम्पस डासना में आयोजित किया गया। यहां उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बतौर मुख्य अतिथि योगाभ्यास किया। 
विज्ञापन

3 of 6
योगी करते केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि योग, भारत का विश्व को मानवता को प्रदान किया गया अमूल्य उपहार है। योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। पूरी दुनिया आज योग के महत्व को समझ चुकी है, इसे अपनाकर लोग स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। आईटीएस मोहन नगर में भी योग शिविर लगाया गया। आईएमएस के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य यहां भी पहंचे।  योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।

4 of 6
सीआईएसएफ 5वीं बटालियन परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - फोटो : अमर उजाला
360 शक्ति केंद्रों पर भजपा ने लगाया योग शिविर
महानगर भाजपा की ओर से तीनों विधानसभा क्षेत्रों गाज़ियाबाद, साहिबाबाद, मुरादनगर में 360 शक्ति केदो पर योग शिविर लगाए गए। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया करीब 10 हजार लोगों ने योगासन कर स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया। सुबह साढ़े पांच बजे से 9 बजे तक योगाभ्यास किया गया। 
विज्ञापन

5 of 6
जीजीआईसी विजयनगर में 1600 छात्राओं ने किया योगासन - फोटो : अमर उजाला
जीडीए ने दो जगह लगाए शिविर
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से दो जगह योग शिविर लगाए गए। जीडीए परिसर और मधुबन बापूधाम में गोल चक्कर पार्क में आयोजन किया गया। जीडीए वीसी अतुल वत्स, जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने योग किया। शिविर में जीडीए के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोदीनगर स्थित पतंजलि सेंटर पर योग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
सोसायटियो में आरडब्ल्यूए की ओर से लगाये गए शिविर
सोसायटियो में आरडब्ल्यूए की ओर से पार्कों में योग दिवस मनाया गया। सोसायटी के पार्कों में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें