फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लोनी की घटना के बाद यति नरसिंहानंद ने पुलिस आयुक्त पर की अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

Sat, 22 Mar 2025 11:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
यति नरसिंहानंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डासना देवी मंदिर के महंत और जूना अखाड़े के महांडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने पुलिस आयुक्त गाजियाबाद पर अभद्र टिप्पणी की। पुलिस आयुक्त के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर मुख्यमंत्री पर सनातन धर्म का उत्पीड़न कराने जैसे गंभीर आरोप लगाकर वीडियो वायरल की है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त को सोमवार तक न हटाए जाने पर पुलिस लाइंस में धरने की चेतावनी दी है। वायरल वीडियो में यति नरसिंहानंद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के लिए भी अशोभनीय और अमर्यादित बात कही।

यति नरसिंहानंद ने वायरल वीडियो में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा निकाली गई शोभायात्रा रोकने का भी विरोध जताया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर वेव सिटी थाने के उपनिरीक्षक ने यति नरसिहानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें