फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कल फिर कोहरे का येलो अलर्ट, निकलें संभलकर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बारिश के बाद बुधवार को दिन और रात में सर्दी में फिर से इजाफा हो गया। सूरज पूरे दिन बादलों की ओट में छिपा रहा। हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। सर्दी में लोग सिकड़ते रहे। अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमन एक डिग्री नीचे आकर आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज मौसम साफ होगा। कल कोहरे का येलो अलर्ट रहेगा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आज अधिकतम तापमान एक डिग्री चढकर 20 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रह सकता है। तड़के हल्का कोहरा रहेगा और आधी रात के बाद कोहरे का असर ज्यादा दिखेगा। शुक्रवार को दिन में भी इसका प्रभाव रहेगा। इससे दृश्यता कम होगी। लोगों को घर से निकलते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। 31 जनवरी की मध्य रात्रि से पश्चिमी विक्षाेभ की सक्रियता फिर से बढेगी और एक व दो फरवरी को तेज हवा के साथ बारिश होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें