फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: यादव सिंह के आय से अधिक मामले में 24 को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नोएडा प्राधिकरण के टेंडर घोटाले के मामले में मुख्य आरोपी पूर्व मुख्य अभियंता के आय से अधिक संपत्ति के आरोपी यादव सिंह और उसके परिवार के मामले में सोमवार को सुनवाई नहीं हो पाई। सीबीआई कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 24 जून की तारीख लगा दी है।
विज्ञापन

अदालत से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा प्राधिकरण में वर्ष 2001 से लेकर 2007 तक अंडर ग्राउंड केबल डालने का कार्य कराया गया था। आरोप है कि इस कार्य को कराने में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ था। शिकायत के बाद सीबीआई ने जांच की थी। इसमें सीबीआई ने यादव सिंह समेत 11 लोग और तीन कंपनियों को आरोपी बनाते हुए अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। इसके बाद यादव सिंह उसकी पत्नी कुसुम लता, बेटा सनी यादव पुत्रवधू और दो बेटियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। इसी केस में सोमवार को सीबीआई अदालत में सुनवाई होनी थी। केस की अधिकता होने से सुनवाई टल गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें