घर की छत पर पूजा करती ज्योति झा
- फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। शुक्रवार को शनि जयंती और वट सावित्री पूजा की गई। शनि जयंती पर लोगों ने घरों में ही शनि के लिए दान और गमलों में लगे पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाकर पूजन किया। महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए घर पर ही वट सावित्री की पूजा और कथा की। ----- अखंड सौभाग्य के लिए किया पूजन-व्रत शुक्रवार को घर पर ही महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की। पति की दीर्घायु के लिए और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत किया और पूजन किया। महिलाओं ने सोलह शृंगार करके घरों में और छतों के गमलों में लगे बरगद के पौधे का पूजन किया। वटवृक्ष में धागा बांधकर और परिक्रमा की। उसके बाद सावित्री एवं सत्यवान की कथा सुनी। द्वारकापूरी रहने वाली ज्योति झा ने बताया कि हर बार दूधेश्वरनाथ मंदिर में जाकर पूजा करते थे लेकिन इस बार लॉकडाउन होने के कारण घर की छत पर ही पूजा की और कथा सुनी। ---------------- शनि जयंती पर घरों में ही किए शनि के उपाय शनि जयंती पर शुक्रवार के दिन लोगों ने सुबह और शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाया और शनि चालीसा का पाठ किया। हालाकि लॉक डाउन के चलते अधिकांश मंदिर बंद थे। इसलिए लोगों ने घरों में ही शनि देव की पूजा अर्चना की। शनि के चित्र के आगे सरसो और तिल के तेल का दिया जलाया इसके अलावा काला कपड़ा, तिल, तेल आदि का दान किया। दूधेश्वरनाथ मंदिर के महंत नारायण गिरि ने भी मंदिर परिसर में स्थित शनि मंदिर में पूजन किया और भक्तों को लाइव विडियो दिखाया गया।