फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तारो और पुरानी पगड़ियों से मास्क बनाएंगे सिख संगत

विज्ञापन
पगड़ियों से बने मास्क दिखाते सिख समाज के सदस्य - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सिक्ख संगत कोरोना कोरो ना आपदा के समय में ज़रूरतमंदों के लिए लंगर, राशन किट व प्रशासनिक सहायता या अन्य प्रकार की सेवा कर रही है। जानकारी देते हुए अल्पसंख्यक आयोग यूपी के पूर्व सदस्य सरदार एसपी सिंह ने बताया कि अब सिक्ख संगत ने अपनी उपयोगी दस्तारो व पगड़ियों से मास्क बनाने का टास्क अपने हाथों में लिया है। इसके लिए संगत की ओर से आज 150 पगड़ियॉ विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के सहयोग से प्राप्त हुई। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय मन्त्री सरदार आरपी सिंह ने अभियान भी चलाया हुआ है। एडीसी (सिविल) सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी ने बताया कि प्राप्त पगड़ियों से मास्क बनाने का कार्य दयाल पब्लिक स्कूल, विजय नगर में शुरू किया गया है। इसके लिए बाक़ायदा टेलर भी लगाये गये हैं, जो लगातार मास्क बनाने का कार्य कर रहे हैं । कविनगर ब्लाक गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष रविन्दर सिंह जौली ने बताया कि आज रामप्रस्थ गुरुद्वारे से, राजनगर गुरुद्वारे से, कविनगर गुरुद्वारे व प्रताप विहार गुरुद्वारे की संगत से व अन्य कई से व्यक्तिगत तौर पर भी पगड़ियों प्राप्त हुई है। रामप्रस्थ गुरुद्वारे के सह सचिव कवंलजीत सिंह सिक्का ने बताया कि पूर्व में हम लोग दिल्ली के लिए सेवा कर रहे थे। अब ग़ाज़ियाबाद के लिए सेवा की है और आगे भी इसी प्रकार से सेवा करते रहेंगे। इस मौक़े पर सरदार एस पी सिंह, रविन्दर सिंह जौली, हरप्रीत सिंह जग्गी, मनजीत सिंह सेठी, कवंलजीत सिंह सिक्का, धर्मेंद्र सिंह सोहल, दयाल सिंह जग्गी, झुझार सिंह, मनदीप सिंह, शिवकुमार गर्ग, सुखविन्दर सिंह, सुरेश कुमार, पिंकी व बबीता आदि उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें