फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बालाजी स्वीट्स की दुकान पर ढोकले में निकला कीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। नीतिखंड तीन पीपल चौक स्थित बालाजी स्वीट्स की दुकान पर खाद्य गुणवत्ता के मामले में गंभीर लापरवाही सामने आई है। दुकान से खरीदे गए ढोकला में कीड़ा निकलने के बाद मौके से ही खरीदारों ने खाद्य आपूर्ति विभाग को फोन कर शिकायत की। शिकायत पर पहुंची टीम ने दोनों पक्षों की बात सुनी और मामले में जांच कर जल्द ही उचित कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग के अंशुल चौहान ने बताया कि 15 मई की शाम कार्यालय में फोन पर शिकायत के बाद वह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता विपुल कुमार अपने साथियों अमन कुमार और छत्रपाल सिंह के साथ 15 मई की शाम करीब पौने छह बजे दुकान पर पहुंचे थे। वहां सभी ने साथ बैठकर ढोकला, ब्रेड पकोड़े और कोल्डड्रिंक का आर्डर किया। बताया गया कि जब ढोकले का पैकेट खोला गया तो उसमें मरा हुआ कीड़ा दिखाई दिया। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कीड़ा ढोकले पर साफ दिखाई दे रहा था। मामले की शिकायत दुकान कर्मचारियों और मैनेजर से की गई। आरोप है कि पहले मामले को हल्के में लिया गया और बाद में बहस की स्थिति बन गई। इसके बाद उपभोक्ताओं ने पूरे मामले की लिखित शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग को दी और दुकान की जांच कराने की मांग की। अंशुल चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी गई है, हालांकि दुकान से कोई सेंपल नहीं भरा गया है। मौके पर मौजूद अन्य लोगों से भी बात की गई है, जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें