फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य जनपदों को रवाना किए गए हरियाणा से लौटे श्रमिक

विज्ञापन
रोडवेज बस डिपो पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते डीएम और अन्य अधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बुलंदशहर। सरकार कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को लाकर संबंधित जिलों में पहुंचा रही है। हरियाणा से आने वाले मजदूरों के लिए बुलंदशहर को नोडल केंद्र बनाया गया है। यहां मजदूरों के आने के बाद प्रशासन की ओर से थर्मल स्क्रीनिंग कर संबंधित जिलों को भेजा जा रहा है। सोमवार से एक सप्ताह तक प्रतिदिन 50 बसें मजदूरों को लेकर बुलंदशहर पहुंचेंगी। इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी एडीएम प्रशासन को सौंपी गई है। लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में मजदूर फंस गए थे। ऐसे में मजदूर समेत तमाम लोग रोजी-रोटी न मिलने के कारण सरकार से लगातार गुहार लगा रहे थे। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर सभी मजदूरों को लाया जा रहा है। बुलंदशहर में नोडल केन्द्र बनने के कारण रोजाना बड़ी संख्या में मजदूर पहुंच रहे हैं। जिनकी थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद संबंधित जिले बरेली, बदायूं, एटा, इटावा समेत तमाम जिलों में भेजा जा रहा है। बुलंदशहर से रोजाना एक सप्ताह तक बसें मजदूरों को संबंधित जिलों में छोड़ेंगी। एडीएम प्रशासन रविन्द्र कुमार ने बताया कि हरियाणा से आने वाले मजदूरों की लगातार थर्मल स्क्रीनिंग से जांच की जा रहा है। सभी का रिकार्ड भी रखा जा रहा है। जिसके बाद ही उन्हें बस से उनके गृह जनपद भेज रहे हैं। यहां के है आने वाले मजदूर हरियाणा से आने वाले मजदूरों को उनके जनपद में पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन निभा रहा है। आने वाले श्रमिको में शाहजहांपुर, जड़ौल, सुल्तानपुर, बहराइच, मुरादाबाद, अमरोहा, फरुखाबाद, सीतापुर, ललितपुर आदि शहरों से है। 25 टीमों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण हरियाणा से आने वाले मजदूर ओर कामगारों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एएनएम और आशाओं की २५ टीमें लगी हुई थी। अधिकारियों की देखरेख में सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कोट हरियाणा से करीब ५० बसें कामगारों को लेकर जनपद आ रही हैं। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उनके गूह जनपद पहुंचवाया जा रहा है। साथ ही इन श्रमिकों के लिए खाना और पीने के पानी का भी प्रबंध कराया जा रहा है। - रविंद्र कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें