फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: राहुल गांधी की यात्रा में कार्यकर्ता का मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। संभल जाने के लिए राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए कार्यकर्ता का कौशांबी थाना क्षेत्र के यूपी गेट पर मोबाइल चोरी हो गया। पीड़ित आगरा से यूपी गेट यात्रा में शामिल होने आया था। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। विष्णु शर्मा निवासी इंद्रपुरी न्यू आगरा ने कौशांबी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह राहुल गांधी के साथ संभल यात्रा पर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में राहुल गांधी के काफिले को पुलिस द्वारा यूपी गेट पर रोक लिया गया। यात्रा रोके जाने के दौरान जाम हो गया और भीड़ हो गई। उसी समय किसी अज्ञात चोर ने उनका फोन चोरी कर लिया। उन्होंने अपने फोन को तलाश किया। लेकिन फोन कहीं नहीं मिला। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें