लोनी। कोतवाली क्षेत्र के चिरोड़ी गांव में लाइन ठीक कर रहे लाइनमैन रोहित को करंट लग गया। करंट लगने से रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर रोहित के परिजन और ग्रामीण बिजलीघर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। बागपत के रहने वाले ओमवीर ने बताया कि वह खेती करते हैं। उनका बेटा चिरोड़ी बिजलीघर में लाइनमैन है। चिरोड़ी गांव में बिजली की लाइन में फाॅल्ट आने पर उनका बेटा रोहित ट्रांसफार्मर पर आए फॉल्ट को ठीक करने पहुंचे थे। रोहित सैड डाउन लेकर लाइन को ठीक कर रहा था। तभी अचानक सप्लाई चालू हो गई। सप्लाई चालू होने से रोहित गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास खड़े लोगों ने रोहित को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। रोहित को जीटीबी अस्पताल से दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस जांच कर रही है।