फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छह माह की गर्भवती किशोरी ने दिया मृत नवजात को जन्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में छह माह की गर्भवती किशोरी (14) को मृत नवजात होने का मामला सामने आया है। मामला दो दिन पुराना है। अस्पताल से सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की लेकिन परिवार और किशोरी ने घटना बताने व कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया। शुक्रवार देर रात घटना में उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा कराया। पुलिस ने मृत नवजात का डीएनए सैंपल जांच के लिए सुरक्षित रखा है। पुलिस परिजनों की तरफ से लिखित शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि किशोरी एक स्कूल में पढ़ाई करती है। दस जुलाई की देर रात किशोरी के पेट में अचानक तेजी से दर्द होने लगा। सुबह के समय माता-पिता दोनों एक साथ किशोरी को पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए किशोरी को तुरंत वेंटिलेटर पर इलाज किया। डॉक्टर ने दोनोंं की जांच की तो पता चला कि नवजात की मौत चुकी है। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को लिखित में सूचना भेजी। उपनिरीक्षक मौके पर महिला एसआई के साथ पहुंचे और डॉक्टर से बात की। इसके बाद परिजनों व किशोरी से घटना जानने का प्रयास किया तो उन्होंने मना कर दिया।
पुलिस ने किशोरी से घटना, आरोपी और घटना का समय जैसे तीन सवाल पूछे थे लेकिन हर बार किशोरी का कहना था वह कुछ नहीं जानती या उसे कुछ याद नहीं है। पुलिस ने परिवार से घटना में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर मांगी तो दो दिन तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी। शुक्रवार देर रात उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस मृत नवजात की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अधिकारियों ने डीएनए सैंपल जांच के लिए सुरक्षित रखा है।
विज्ञापन

एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि घटना गंभीर है। मामले में मुकदमा दर्ज किया है। परिवार से शिकायत देने के लिए कहा गया। दो दिन बाद उपनिरीक्षक की तरफ से अग्रिम कार्रवाई के लिए मुकदमा कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें