फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फैक्टरी में विवाद के बाद कर्मचारी ने कैंची से किया हमला, युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोनी। अशोक विहार कॉलोनी में काम को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक पर कैंची से जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पिता ने बेटे की फैक्टरी में काम करने वाले एक कर्मचारी पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पिता का दावा है कि घटना के बाद उनके बेटे के पास मौजूद करीब डेढ़ लाख रुपये भी गायब हैं।
विज्ञापन

अशोक विहार निवासी शमीम अहमद का आरोप है कि उनका बेटा नदीम एक फैक्टरी में काम करता है। आठ अक्तूबर की शाम करीब सात बजे नदीम का फैक्टरी में काम करने वाले दिलशाद से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान दिलशाद ने नदीम पर कैंची से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शमीम अहमद ने शिकायत में बताया कि उनका बेटा नदीम फैक्टरी से करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर निकला था, लेकिन घटना के बाद रुपये गायब थे। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। रुपये गायब होने के आरोप की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें