फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नई टाउनशिप हरनंदीपुरम की परिधि तय करने का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने हरनंदीपुरम बसाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है। नई टाउनशिप के लिए परिधि (बाउंड्री) का निर्धारण कर लिया गया है। अब भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए बाउंड्री के अंदर आने वाली जमीन के गाटा, खतौनी और काश्तकार (किसान) की सूची तैयार की जाएगी। योजना का क्षेत्रफल तय करने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स का कहना है कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद हरनंदीपुरम योजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू होगी। फिलहाल रैपिड सर्वे का कार्य अंतिम चरण में जारी है। सेटेलाइट और ड्रोन से जानकारी जुटाई जा रही है। परिधि के अंदर आने वाली जमीन पर किसी तरह का विवाद नजर नहीं आ रहा है। यहां एक विद्युत सब स्टेशन है, जिसके तार हर तरफ फैले हैं। लेकिन इसे भी टाउनशिप के अंदर ही लिया जाएगा और उसके आसपास पार्क बनाएंगे। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को दो दिन के भीतर काश्तकारों की सूची, भूमि की खतौनी और गाटा तैयार कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है, इस रिपोर्ट के आधार पर टाउनशिप का सही क्षेत्रफल निकल जाएगा। शासन की मंजूरी मिलने के बाद टाउनशिप के लिए जमीन की दर का निर्धारण किया जाएगा। भूमि किसानों से सहमति बनाकर ली जाएगी या अधिग्रहण किया जाएगा, इस पर विचार विमर्श चल रहा है। नई आवासीय योजना की कनेक्टिविटी के लिए उपलब्ध मार्गों और सुविधाओं को मास्टर प्लान 2031 में सम्मिलित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें