मोदीनगर। नगर के फफराना रोड पर जिम जा रही विवाहिता को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। विवाहिता को सीएचसी पर टीका लगाने के बाद दिल्ली जीटीबी रेफर कर दिया गया।
शिवपुरी कॉलोनी निवासी विवाहिता पूनम फफराना मार्ग स्थित एक जिम में व्यायाम करने जाती हैं। बताया कि मंगलवार की सुबह वह जिम जा रही थीं। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। राहगीरों ने किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया। लोगों का आरोप है कि नगर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। उन्होंने नगर पालिका से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की।