फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वंडर्स क्रिकेट क्लब ने 10 विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अल्फा क्रिकेट मैदान में चल रहे बीएस मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को अरवाचीन स्कूल और वंडर्स क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। मैच में वंडर्स क्रिकेट क्लब ने 10 विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि टॉस जीतकर वंडर्स क्रिकेट क्लब ने अरवाचीन स्कूल को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। अरवाचीन स्कूल की टीम 37.3 ओवर में 171 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें निश्चय गुप्ता ने 70 और स्वस्तिक दास ने 23 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से दक्ष ने चार, आर्यन ने दो और जोबनप्रीत ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी वंडर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 23.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 172 रन बनाकर मैच जीता। जिसमें सक्षम ने 94 और अबीर ने 57 रन की पारी खेली। चार विकेट लेने पर दक्ष को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें