कोरोना योद्धाओं को संदेश देती महिला शक्ति
- फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। अंतरर्राष्ट्रीय परिवार दिवस पर उजाला सामाजिक सेवा समिति की सदस्याओं और शिक्षिकाओं सहित ्रअन्य सदस्यों ने कोरोना योद्धाओं को नमन किया। उन्होंने बृहस्पतिवार को एक विडियो कांफ्रेंसिंग पर प्ले कार्ड पर संदेश लिखकर उनको नमन किया। 14 सदस्याओं ने लिखा कि आप सभी को नमन है जिसकी वजह से हम लोग अपने-अनपे घरों में सुरक्षित हैं। डॉ. नीलम शर्मा ने बताया कि हम सभी ने मिलकर डाक्टर्स, पुुलिस, स्वास्थ्य सेवा में जुटे सभी सदस्य, सफाईकर्मी, पत्रकार, सभी को नमन किया और कहा कि हम सभी कोरोना योद्धाओं को नमन करते हैं जिसकी वजह से आज हम सुरक्षित हैं। उन सभी को मातृ शक्ति नमन करती है उनको हम सभी दिल से धन्यवाद देती है। यह सभी हमारे परिवार के सदस्य की तरह हैं जिन्होंने हमारा इतना खयाल रखा। उन्होंने कहा कि हम सभी को भी अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और एक सकारात्मक सोच से हमें आगे बढऩा होगा हमारा भी दायित्व बनता है कि हम राष्ट्र की भूमिका में अपना योगदान दें खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें । अरुणिमा त्यागी, सीमा शर्मा ने बताय कि महिला शक्ति ने परिवार दिवस पर संकल्प लिया कि हम खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरों को भी सुरक्षित रखेंगे।