फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड के मेरठ तिराहा और गुलधर स्टेशन का काम पकड़ेगा रफ्तार

विज्ञापन
रैपिड रेल के मेरठ रोड तिराहा पर शुरू हुआ काम - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सबहेड- एनसीआरटीसी ने इन दोनों स्टेशनों के डिजाइन का काम किया पूरा - साहिबाबाद और दुहाई रैपिड स्टेशन के डिजाइन का काम अंतिम चरण में - पहले प्राथमिकता वाले कॉरिडोर में पिलर्स की पायलिंग का अधिकांश काम पूरा हुआ माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन के दौरान नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने रैपिड रेल के स्टेशनों के डिजाइन का काम लगभग पूरा कर लिया है।एनसीआरटीसी ने 17 किलोमीटर लंबे पहले प्राथमिकता वाले सेक्शन में मेरठ रोड चौराहा और गुलधर स्टेशन का डिजाइन तैयार हो गया है। ऐसे में निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इन दोनों स्टेशनों का काम रफ्तार पकड़ेगा। दूसरी ओर एनसीआरटीसी ने साहिबाबाद और दुहाई स्टेशन के डिजाइन पर काम शुरू कर दिया है। लॉकडाउन हटने व निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद प्राथमिकता वाले सेक्शन पर काम तेजी से शुरू हो गया है। बता दें कि एनसीआरटीसी ने लॉकडाउन के दौरान रैपिड रेल के भूमिगत सेक्शन के निर्माण संबंधी कवायद तेज कर दी है। एनसीआरटीसी लालकुआं से मेरठ तक 82 किलोमीटर लंबे कॉरीडोर में भूमिगत सेक्शन मैं वैश्विक प्री-बिड मीटिंग आयोजित चुका है। एनसीआरटीसी कोविड-19 के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान नवीन तकनीक का हर संभव उपयोग किया। लॉकडाउन के तीसरे चरण में निर्माण कार्य की मंजूरी मिलने के बाद एनसीआरटीसी ने तेजी से विभिन्न स्टेशनों का काम शुरू कर दिया है। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के बीच विभिन्न स्टेशनों की डिजाइन पर तेजी से काम किया गया। मेरठ रोड तिराहा और गुलधर रैपिड रेल स्टेशन का डिजाइन तैयार कर लिया गया हैl प्राथमिकता वाले सेक्शन में बाकी स्टेशनों के डिजाइन का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। ---
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें