गाजियाबाद जिले में प्रसूता महिला के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने का पहला मामला सामने आया है। इस्लाम नगर क्षेत्र की रहने वाली महिला का 2 दिन पहले नन्दग्राम मोड़ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव हुआ था। अस्पताल में प्राइवेट लैब में जांच कराई तो वहां पर कोरोना की पुष्टि हुई। महिला को प्राइवेट अस्पताल से संजय नगर संयुक्त अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है। सीएमओ डॉ एनके गुप्ता ने बताया कि जांच की जा रही है कि महिला किस के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई थी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज करने वाले डॉक्टर सहित सभी स्टाफ को सैंपल लेने के साथ ही उन्हें कोरेंटिन किया जाएगा और महिला के संपर्क में आने वाले सभी उन लोगों की जांच की जा रही है।