फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर के संपर्क में आने वाला प्रशिक्षु डाक्टर भी कोरोना संक्रमित 

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित डाक्टर के संपर्क में आने वाले प्रशिक्षु डाक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रशिक्षु डाक्टर के आवास वैशाली सेक्टर एक में सैनिटाइज कराने के लिए गई है। डॉक्टर अकेले ही रहते हैं। सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि डाक्टर में संक्रमण की पुष्टि प्राइवेट लैब में हुई है। उन्होंने  बताया कि मरीज को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह डॉक्टर भी आंकोलॉजिस्ट डॉक्टर के साथ प्रशिक्षण ले रहे थे। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 32 हो गई है। इनमें से सात उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 17 का इलाज कोविड अस्पताल मुरादनगर में चल रहा है, जबकि दस लोगों का इलाज दिल्ली में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें