फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से नदारद रही महिला, पुरुष कर रहा था काम

Sun, 12 Feb 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
कुमकुम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फास्ट ट्रैक कोर्ट सिविल जूनियर डिवीजन में तैनात महिला बाबू ने चुनाव आयोग को पत्र भेजकर घूकना के भाग संख्या-55 में तैनात महिला बीएलओ की शिकायत की है। महिला बाबू का कहना है कि सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद भी उनकी वोट काट दी गई।
विज्ञापन


जब उसने क्षेत्र की बीएलओ नीरा त्यागी से मिलने और जानकारी की कोशिश की तो पता चला कि वह अनुपस्थित हैं और उनकी जगह उमेश कश्यप नामक युवक काम कर रहा था।

 कोर्ट में तैनात महिला बाबू कुमकुम की घूकना के भाग संख्या-55 में वोट थी। शनिवार को वह मतदान करने के लिए मरियम नगर स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में पहुंची। कुमकुम के अनुसार वहां पहुंचकर वह उस समय हैरान रह गईं, जब उन्हें पता चला कि उनका नाम ही मतदाता सूची से गायब है।

इस पर कुमकुम ने क्षेत्र की बीलएओ नीरा त्यागी को तलाशना शुरू किया, मगर वह नहीं मिली। उनकी जगह उमेश नामक युवक बीएलओ का काम करता मिला।

कुमकुम का आरोप है कि उसने उमेश से अपनी वोट कटने का कारण पूछा तो वह बदतमीजी से पेश आया। इस पर महिला बाबू ने चुनाव आयोग से शिकायत कर आरोपी महिला बीएलओ नीरा त्यागी और उमेश के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें