फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिलाओं ने लगवाई मेहंदी, खरीदी आर्टिफिशियल ज्वेलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। रोशनी के पर्व दीपावली की खुशियां मनाने के लिए शनिवार को महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। बाजारों में खरीदारी के साथ महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी भी रचाई। तुराबनगर, नवयुग मार्केट, घंटाघर, राजनगर, कविनगर और राजनगर एक्सटेंशन समेत शहर के विभिन्न इलाकों में महिलाओं ने मेहंदी लगवाई। कई महिलाओं ने घरों में ही मेहंदी लगाई। सोने की ऊंची कीमतों के चलते आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी का भी खूब रुझान दिखा।
विज्ञापन

तुराबनगर में मेहंदी लगवाने आईं दीपा ने बताया कि उन्होंने दोनों हाथों पर मेहंदी लगवाने के लिए 400 रुपये दिए। इस बार उन्होंने ज्यादा भरी हुई डिजाइन के बजाय साधारण मेहंदी लगवाई, लेकिन इसके बावजूद कीमत कम नहीं थी। दोनों हाथों पर मेहंदी लगवाने के लिए 300 रुपये से कम की कीमत नहीं मिली।
वीवीआईपी निवासी कीर्ति बंसल ने बताया कि वह हर साल दीपावली पर मेहंदी लगवाती हैं। उन्हें मेहंदी लगवाना बेहद पसंद है। वहीं, राजनगर निवासी दीप्ति गोयल ने भी दोनों हाथों पर मेहंदी लगवाई। उन्होंने बताया कि रोशनी का यह पर्व उन्हें बहुत पसंद है। मेहंदी का भी उन्हें शौक है और वह हर त्योहार पर मेहंदी लगवाती हैं।
विज्ञापन

उधर, बाजारों में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की भी खूब बिक्री हुई। तुराबनगर में खरीदारी करने आईं नीमा ने बताया कि सोने की ऊंची कीमतों के कारण उन्होंने आर्टिफिशियल कंगन और झुमके खरीदे हैं। इन्हें पहनकर बाहर निकलने में किसी तरह का डर भी नहीं रहेगा और देखने में भी ये काफी सुंदर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें