फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जेसीबी के लिए मायके से चार लाख कैश न लाने पर महिला का तोड़ दिया हाथ, हिरासत में पति और ससुर

Tue, 21 Mar 2023 12:56 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

मायके से जेसीबी खरीदने के लिए चार लाख रुपये न लाने पर डंडा मारकर पति ने  महिला का हाथ तोड़ दिया।   
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मुरादनगर में मायके से जेसीबी खरीदने के लिए चार लाख रुपये न लाने पर महिला के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं मायके वाले समझाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिये। पुलिस से पीड़िता ने गुहार लगाई है।

विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर गांव पाली ग्रेटर नोएड़ा सूरजपुर निवासी बलेराम भाटी की बेटी कविता की शादी नवंबर 2015 में मुरादनगर मथुरापुर गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि कविता के ससुराल वाले शादी से नाखुश थे, जिसके कारण उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि ससुराल वाले मायके से जेसीबी खरीदने के लिए चार लाख रुपये की मांग करने लगे। जिसके कारण डेढ़ वर्ष तक कविता अपने मायके में रही, परिवार पर दबाव बनाकर पति कविता को अपने घर ले आया। आरोप है कि ससुराल वालों ने कमरे में बंद करके महिला की गला दबाकर हत्या की कोशिश की। पुलिस ने महिला के पति व ससुर को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें