फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गोली मारने की धमकी देकर आढ़ती के चचेरे भाई से 2.25 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर आढ़ती के चचेरे भाई अशोक कुमार से 2.25 लाख रुपये लूट लिये। पुलिस कॉलोनी व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से चितौड़ा गांव निवासी सतेंद्र सिंह परिवार के समेत शंकर विहार कॉलोनी में रहते हैं। वह गेंहू व अन्य मोटे अनाज की आढ़त का काम करते हैं। सरना वाली गली में उनकी आढ़त की दुकान है। जलालपुर मार्ग त्रिमूर्ति विहार कॉलोनी में उनका गोदाम है। गोदाम पर चचेरे भाई अशोक कुमार बैठते हैं। सोमवार सुबह अशोक को सतेंद्र सिंह ने 2.25 लाख रुपये दिये थे। अशोक बाइक से रुपये लेकर त्रिमूर्ति विहार कॉलोनी स्थित गोदाम पर पहुंचे। उन्होंने जैसे ही गोदाम के शटर का ताला खोला, इसी बीच नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाश आए और तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी देकर अशोक से रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। बैग नहीं छोड़ने पर बदमाश ने सिर में गोली मारने की धमकी दी। डीसीपी ग्रामीण जोन रवि कुमार ने बताया कि आढ़ती सतेंद्र सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है।

रेकी कर वारदात को अंजाम देने की आशंका
आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने रेकी के बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने जिस तरह लूट की वारदात को अंजाम दिया है, उससे यहीं अंदाजा लगाया जा रहा हैश्र अशोक रोजाना ही बैग में रुपये लेकर आते थे। बदमाशों ने गोदाम पर आने के बाद उनसे बैग लूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें