फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ई-रिक्शा में सवार दंपती के गले से महिला के गिरोह ने काटी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। अभयखंड चौकी क्षेत्र में ई-रिक्शा में सवार महिला और किशोरियों के गिरोह ने दंपती का ध्यान भटकाकर गले से सोने की चेन काट ली। आरोप है कि 15 साल की किशोरी ने पागल होने का नाटक कर घटना को अंजाम दिया। ज्ञानखंड-एक में समाज कल्याण विभाग से सेवानिवृत अनिल कुमार ने बताया कि वह पत्नी सुधा रानी के साथ अभयखंड चौकी क्षेत्र के सृजन विहार में डेंटिस्ट के पास गए थे। वहां से दोनों दोपहर ढाई बजे ई-रिक्शा में बैठकर घर जा रहे थे। आदित्य मॉल के पास 40 साल की महिला 15 साल और 11 साल की बेटी के साथ बैठ गई। कुछ दूर जाकर 11 साल की किशोरी ने पागल होने का नाटक शुरू किया। इस बीच तीनों ने उनके पैरों के जोर से दबा दिया। वह लगातार महिला से पैर छोड़ने की बात कहती रही। आरोप है कि तीनों ने घेरा बनाकर उन दोनों के गले से सोने की चेन काट ली। दोनों चेन की कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा की है। दंपती विधायक कालोनी के पास घर जाने के लिए उतर गए। घर पहुंचकर काफी देर बाद दोनों को चेन चोरी होने का पता चला। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि घटनास्थल वाली रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें