फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दोस्तों ने किसान को शराब पिलाकर 14 लाख रुपये किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के चुड़ियाला गांव में दोस्तों ने किसान जोगेंद्र सिंह को शराब पिलाकर 14 लाख रुपये चोरी कर लिए। किसान ने अपनी जमीन का एग्रीमेंट किया था। बैंक बंद होने के कारण किसान रकम लेकर ट्यूबवेल पर सो रहा था। किसान ने थाने में घटना की तहरीर दी है। जोगेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। वह अपने 13 और 10 वर्षीय बच्चे के साथ रहते है। उन्होंने 26 सितंबर को अपनी जमीन का एग्रीमेंट किया था। खरीदार ने एग्रीमेंट के समय उन्हें चेक और लगभग 15 लाख रुपये नकद दिए थे। जोगेंद्र ने बताया कि एग्रीमेंट के अगले दिन सरकारी छुट्टी के कारण वह रकम बैंक में जमा नहीं करा सके। घर में निमार्ण कार्य चल रहा है। इसके कारण वह रकम लेकर ट्यूबवैल पर सोने चले गए। इसी दौरान जमीन का सौदा कराने वाला दलाल शराब लेकर उनके पास पहुंचा। कुछ ही देर में उसके तीन अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। जोगेंद्र का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेसुध हो गए। सुबह होश आने पर देखा तो 14 लाख रुपये गायब मिले। जोगेंद्र ने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एक आरोपी शातिर बदमाश है। उस पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें