फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चिता पर मिले महिला के शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र के टीला शहबाजपुर स्थित श्मशान घाट में चिता पर मिले महिला के शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त के लिए चार टीमें लगाई हैं। घटनास्थल के आसपास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है, लेकिन संदिग्धों का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि बंथला नहर रोड स्थित श्मशान घाट में बुधवार शाम 30 वर्षीय महिला का शव चिता पर रखा मिला था। कुछ लोग शव के अंतिम संस्कार की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पास में काम कर रहे एक क्रेन चालक को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो पुलिस को सूचना दे दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी चिता में आग लगाकर भाग गए। गीली लकड़ियों के कारण आग पूरी तरह नहीं जल पाई और शव सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस को महिला के गले पर निशान और कान के आसपास खून के निशान मिले थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला की पहचान कराने के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। पुलिस लकड़ी की टाल का भी पता लगा रही है, जहां से चिता के लिए लकड़ियां लाई गई थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें