फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पंखे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर सेक्टर पांच में बुधवार को 28 वर्षीय महिला का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस जांच में घटना का कारण घरेलू कलह सामने आई है। परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश के रहने वाले जितेंद्र राजेंद्र नगर सेक्टर-5 में रहते हैं। 14 साल पूर्व उनकी शादी आरती (28) से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। बुधवार दोपहर जिला अस्पताल से सूचना मिली कि आरती को संदिग्ध हालत में लाया गया था, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की तो पता चला कि सुबह आठ बजे करीब आरती घर में पंखे से लटकी हुई थीं। पति जितेंद्र और बच्चों ने उन्हें तुरंत नीचे उतारा और पास के अस्पताल ले गए लेकिन, डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। महिला के मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें