फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। परमहंस विहार कॉलोनी स्थित घर के अंदर शनिवार को महिला का शव फंदे पर लटका मिला। परिवार के लोग जब कमरे में पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सुधा (28) का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि महिला के पति शिवम ने परिजन की सहायता से पत्नी को फंदे से उतार कर संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजन को सूचना दी गई है। जांच में पता चला कि मृतका का चार वर्ष पूर्व शिवम से विवाह हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें