टप्पेबाजों ने खुद को बताया था सिद्ध पुरुष
नगर की दयापुरी कॉलोनी की रहने वाले 60 कमलेश देवी ने बताया कि वह शनिवार दोपहर खरीदारी करने कस्बा रोड मार्केट आई थी। तभी उन्हें दो अंजान व्यक्ति मिले। उन्होने कमलेश देवी को रोककर माता जी प्रमाण किया और खुद को सिद्ध पुरुष बताया। आरोपियों ने वृद्धा कमलेश देवी को झांसा दिया कि वह उन्हें भगवान शिव के साक्षात दर्शन करा सकते हैं।
सोने के कुंडल लगे रहेंगे तब तक दर्शन नहीं होंगे
झांसे में आने के बाद टप्पेबाजों ने कमलेश देवी को बताया कि मैय्या माया भगवान के दर्शन में बाधा बन रही है। इसलिए जब तक आपके शरीर से सोने के कुंडल लगे रहेंगे तब तक भगवान के दर्शन नहीं हो पाएंगे। झांसे में आई कमलेश देवी ने कुंडल उतार कर एक टप्पेबाज को दे दिए। कुंडल लेने के बाद टप्पेबाजे एक रूमाल को झाड़ने लगा। इसी बीच कमलेश देवी को कुछ अनहोनी का अहसास हुआ तो उन्होने शोर मचा दिया।
भीड़ ने की टप्पेबाजों की पिटाई
मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने आरोपियों की पकड़कर धुनने के बाद पुलिस को सौंप दिया। बतादें कि नगर में आए दिन टप्पेबाजी की घटनाएं हो रही है। खुलासा नहीं होने के कारण टप्पेबाजों का दुस्साहस चरम पर है। कार्यवाहक एसीपी मोदीनगर ने भास्कर वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।