फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नशा मुक्ति केंद्र में महिला सुरक्षा गार्ड से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नशा मुक्ति केंद्र में तैनात महिला सुरक्षा गार्ड ने वहीं पर तैनात फायर सुरक्षा गार्ड पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने यौन उत्पीड़न की घटना 2018 की बताई है। बताया कि आरोपी के डर उनको नौकरी छोड़नी पड़ी थी। नशा मुक्ति केंद्र से आरोपी का ट्रांसफर होने पर सात साल बाद फिर से नौकरी ज्वॉइन कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मधुबन बापूधाम क्षेत्र स्थित नशा मुक्ति केंद्र पर तैनात जनपद मेरठ निवासी महिला सुरक्षाकर्मी ने अग्नि सुरक्षा गार्ड आनंद कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार वह नशा मुक्ति केंद्र में एक निजी कंपनी के जरिए सुरक्षा गार्ड की नौकरी करती थीं। साल 2018 में आरोपी ने कई बार उनके साथ छेड़छाड़ की। बात नहीं मानने पर आरोपी ने उनको नौकरी से निकलवा दिया।
अचानक नौकरी छूट जाने से उनका परिवार आर्थिक परेशानी से जूझने लगा। बाद में आरोपी आनंद का ट्रांसफर हो गया तो पीड़िता ने फिर से आकर दोबारा नौकरी शुरू की। पीड़िता का कहना अब वह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराना चाहती हैं। मधुबन-बापूधाम पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर यौन उत्पीड़न की धारा 354, अपमानित करने की धारा 504 और आपराधिक धमकी की धारा 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें