फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ऑटो में मिला चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के कोयल एंक्लेव में सोमवार देर रात ऑटो चालक (30) पेड़ से टकराकर घायल हो गया। मंगलवार सुबह उसका शव ऑटो में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कोयल एंक्लेव के पास सड़क किनारे खड़े ऑटो में लोगों ने एक युवक का शव देखा था। उसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई। ऑटो से मिले कागजात से पता चला कि राजू (30) पुत्र ललित कुमार निवासी कौशिक एंक्लेव बुराड़ी दिल्ली था। आसपास लोगों का कहना था कि देर रात में ऑटो पेड़ से टकरा गया था। जिसमें राजू घायल होने के बाद ऑटो को सड़क किनारे खड़ा करके उसमें लेट गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी थी। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि चालक के परिजनों को सूचित किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें