फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: अवैध संबंधों के विरोध में महिला की हत्या, निकाह के बाद भी दूसरी युवती के संपर्क में था पति

Wed, 29 Mar 2023 05:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

मायके वालों का आरोप है कि युवक ने दो अन्य लोगों के साथ उनकी बेटी की घर पर ही किसी भारी वस्तु से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव पिलखनवाली में महिला की हत्या कर दी गई। मायके पक्ष के लोगों ने उसके पति पर दूसरी युवती से अवैध संबंध रखने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अवैध संबंधों के विरोध के चलते ही उसकी हत्या की गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

मृतका के भाई नवीहसन निवासी मौलाना आजादनगर निजामुद्दीन मस्जिद ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन साबरा का निकाह करीब तीन वर्ष पूर्व सिकंदराबाद के पिलखनवाली निवासी युवक इकराम के साथ हुआ था। आरोपी इकराम के एक अन्य युवती के साथ अवैध संबंध थे। जिसका उनकी बहन साबरा विरोध करती थी। इसी के चलते मंगलवार शाम आरोपी इकराम व दो अन्य लोगों ने उनकी बहन की घर पर ही किसी भारी वस्तु से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक उन्हें पकड़ा नहीं जा सका है। साथ ही चर्चा है कि आरोपियों ने साबरा की हत्या मंगलवार शाम उस वक्त की जब वह नमाज पढ़ रही थी। हालांकि, इस बाबत अभी अधिकारी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें