फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती हत्याकांड का खुलासा: पिटाई से आहत नाबालिग बेटी ने की थी मां-बाप की हत्या, 500 में मंगाई थी 20 गोलियां

Wed, 29 Mar 2023 01:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के शिकारपुर में मां-बाप की पिटाई से नाराज किशोरी ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। किशोरी ने मां-बाप को मार डाला।हत्या से पहले पिता को दूध और मां को चाय में नशे की गोलियां मिलाकर दे दी थी।
विज्ञापन
दंपती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के शिकारपुर के दंपती हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दंपती की हत्या उनकी ही नाबालिग बेटी ने पिटाई से आहत होकर की थी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।  उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस ने नशे की गोलियां देने वाले बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मां-बाप के आए दिन पीटने से किशोरी नाराज थी। हत्या से पहले पिता को दूध और मां को चाय में नशे की गोलियां मिलाकर दे दी थी। जब दोनों गहरी नींद में सो गए तो सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। शिकारपुर के मोहल्ला फारूखीनगर निवासी मोहम्मद शब्बीर और उनकी पत्नी रिहाना की 14 मार्च की देर रात सोते समय हत्या कर दी गई थी। 

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दंपती की नाबालिग बेटियों से पूछताछ में विरोधाभास मिला था। शब्बीर के फोन में चल रहे व्हाट्सएप की चैट भी डिलीट की थी। जांच के दौरान शब्बीर के फोन से एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली, जिसमें शब्बीर की 15 वर्षीय बड़ी बेटी और एक युवक वाकिर के बीच दिसंबर में हुई बातचीत थी। 
विज्ञापन


इस दौरान किशोरी ने नशे की गोलियां दिलाने को कहा तो वाकिर ने मना कर दिया था। इसके बाद किशोरी पर शक हुआ तो उससे गहनता से पूछताछ की गई। इस पर उसने सारा राज उगल दिया।

टेबलेट बेचने और लाने वाले युवक भी गिरफ्तार, भेजा जेल

बबलू ने किशोरी को नगर के ही एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले युवक अकील से नशे की गोलियां खरीदकर दी थी। पुलिस ने आरोपी बबलू व उसके साथी अकील को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें एनडीपीएस एक्ट में चालान कर जेल भेज दिया है। 

बबलू से 500 रुपये में मंगाई थीं 20 गोलियां

किशोरी ने 14 मार्च को अपने परिचित युवक बबलू को शब्बीर के फोन से कॉल की थी। बबलू से उसने नशे की गोलियां मंगाई थी। बबलू ने एक बच्चे के हाथ से 20 गोलियों का एक पैकेट भिजवा दिया था। किशोरी ने बबलू को 500 रुपये और बच्चे को 5 रुपये दिए थे। 
विज्ञापन

इसलिए रची हत्या की साजिश

किशोरी ने बताया कि कहीं बाहर जाने पर मां-बाप उसके साथ मारपीट करते थे। घर पर एक युवक सगीर का भी आना जाना था। मां के उससे संबंध थे। सगीर उसके खिलाफ मां-बाप को भड़काता था। वारदात से दो-तीन दिन पहले वह घर से बाहर जाकर समोसा खा रही थी। सगीर ने यह बात घर जाकर बता दी। इसके बाद मां-बाप ने उसकी पिटाई की थी। इससे वह क्षुब्ध होकर उसने दोनों की हत्या की साजिश रची। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें