घर से नाराज होकर निकली थी
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि युवती बाहर निकलने पर थोड़ी बोल पाने की स्थिति में थी। उसने अपना नाम निम्मी उर्फ आरती बताया। युवती की उम्र करीब 21 वर्ष है। वह मूलरूप से कानपुर की रहने वाली है। युवती ने बताया कि वह आज ही घर से नाराज होकर निकली थी। इसके बाद वह हिंडन बैराज पहुंची और उसमें कूद गई। एसीपी ने यह भी बताया कि युवती ने अपना पूरा पता नहीं बताया। उसने परिजनों का कोई मोबाइल नंबर भी नहीं दिया। स्थानीय पुलिस अब युवती के बारे में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची। गोताखोरों को नहर में भेजकर युवती की तलाश शुरू की गई। करीब दस मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि युवती ने पूरा पता और परिजनों का नंबर नहीं बताया है। स्थानीय पुलिस अब युवती के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।