फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: पति का शव देख पत्नी ने लगाई 7वीं मंजिल से छलांग, अस्पताल में हुई मौत; तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज

Tue, 27 Feb 2024 12:38 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद

सार

पति की मौत के बाद वैशाली सेक्टर में एक महिला ने अपनी जान दे दी। पति का शव देखकर उसने 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
पति की मौत के बाद पत्नी ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली सेक्टर तीन की एक हाई राइज सोसाइटी में रहने वाली महिला पति का शव देख 7वीं मंजिल की बालकनी से कूद गई। महिला बीते सोमवार को दिन में पति के साथ दिल्ली चिड़ियाघर घूमने गयी थी। इसी दौरान पति 27 वर्षीय अभिषेक आहुवालिया की तबियत खराब हो गई थी।

विज्ञापन


दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर पत्नी होश खो बैठी और पत्नी ने आत्मदाही कदम उठा लिया। महिला नीचे खड़ी कार पर आ गिरी। परिजन ने महिला को वैशाली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के सिर, हाथ व पैर में चोट आई। महिला की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो चुकी है।  शुरुआती जांच मे सामने आया है कि दोनों की तीन माह पहले लव मैरिज हुई थी। 

सफदरजंग अस्पताल में हुई महिला की मौत
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 23 वर्षीय घायल महिला अंजलि वेशालीके निजी हॉस्पिटल से सफदरजंग रेफर कर दिया गया था। वहां महिला की उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी। महिला के पति एनजीओ में काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें