फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Namo Bharat Train: अब मेरठ तक दौड़ेगी नमो भारत रैपिड रेल, इस दिन से कर सकेंगे यात्रा; इतना काम बाकी

Mon, 26 Feb 2024 07:59 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

दुहाई से मेरठ साउथ स्टेशन तक जल्द ही यात्री सफर का आंनद ले सकेंगे। एनसीआरटीसी की ओर से भी संचालन शुरू करने के लिए तैयारी अंतिम दौर में है। तीसरे चरण में दिल्ली से मेरठ तक का काम पूरा होगा।
विज्ञापन
दिल्ली मेरठ रैपिड रेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरआरटीएस के दूसरे चरण में दुहाई से मेरठ साउथ स्टेशन तक यात्री नमो भारत ट्रेन में सफर का आनंद जल्द ही ले सकेंगे। मार्च के दूसरे सप्ताह में नमो भारत ट्रेन का संचालन मेरठ साउथ तक शुरू हो सकता है। एनसीआरटीसी की ओर से भी संचालन शुरू करने के लिए तेजी से तैयारी की जा रही है। दुहाई से मेरठ साउथ तक बने चार स्टेशनों की फिनिशिंग कराकर अब अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन


आचार संहिता लागू होने से पहले मार्च के दूसरे सप्ताह में भाजपा की ओर से मेरठ में बड़ी रैली करने की तैयारी की जा रही है। आठ से 10 मार्च के बीच प्रस्तावित प्रधानमंत्री की इस रैली के दौरान ही नमो भारत ट्रेन के नियमित संचालन की शुरूआत की जा सकती है। इसी दौरान आरआरटीएस के गाजियाबाद से जेवर तक नए कॉरिडोर के निर्माण की विधिवत घोषणा की जा सकती है। 

पश्चिम क्षेत्र के अन्य जिलों को भी सरकार की ओर से बड़ी सौगात दिए जाने की घोषणा की जा सकती है। मेरठ साउथ तक संचालन शुरू हो जाने के बाद लोग नमो भारत ट्रेन में 42 किलोमीटर का सफर कर सकेंगे। मेरठ मंडलायुक्त समेत कई अधिकारियों ने बीते दिनों आरआरटीएस कॉरिडोर के निर्माण कार्य और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। बताया जा रहा है कि यह औचक निरीक्षण भी प्रधानमंत्री की रैली से पहले की तैयारियों का हिस्सा था। 
विज्ञापन


तीसरे चरण में दिल्ली तक दौड़ने लगेगी नमो भारत ट्रेन
एनसीआरटीसी ने मेरठ साउथ तक नमो भारत ट्रेन का नियमित संचालन शुरू करने के बाद तीसरे चरण में इसे दिल्ली तक दौड़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली में सराय काले खां, न्यू अशोकनगर और आनंद विहार स्टेशन पर निर्माण कार्य तेज कर दिया है।अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली सेक्शन पर बनीं सुरंगों में ट्रैक बिछाने का काम भी अब अंतिम चरण में है। ऐसे में इसी साल के अंत तक लोग नमो भारत ट्रेन से दिल्ली तक का सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें