साहिबाबाद। बालाजी मंदिर के पास नहर रोड मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। वसुंधरा सेक्टर-13 निवासी प्रीति शर्मा ने बताया कि वह घर से बाहर जा रही थीं। बालाजी मंदिर के पास नहर रोड की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मारी और पैर पर पहिया चढ़ा दिया। कार चालक वाहन लेकर भाग गया। पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि कार चालक की पहचान के लिए टीम को लगाया गया है।