फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फ्लैट में बेसुध में मिली महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया मृत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर 17 की गीतांजलि एंक्लेव सोसायटी में सोमवार सुबह एक महिला की मौत हो गई। घटना के दौरान घर में कोई नहीं था। पति तुरंत अस्पताल लेकर गए। पुलिस को अस्पताल से सूचना दी गई।
विज्ञापन

इंदिरापुरम पुलिस ने बताया कि सोसायटी में गोपाल पांडेय पत्नी ममता और चार साल के बेटे के साथ रहते हैं। दंपती की छह साल पहले शादी हुई थी। सुबह साढ़े सात बजे वह बेटे को स्कूल छोड़ने गए थे। कुछ देर बाद घर लौटे तो पत्नी बेसुध हालत में पड़ी थी। गोपाल ने कई बार उठने के लिए आवाज दी लेकिन जब कोई हलचल नहीं हुई तो घबरा गए। वह उन्हेंं अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के मायके वालों को जानकारी दे दी है। पुलिस को फ्लैट के अंदर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को निजी अस्पताल से ममता की मौत की सूचना मिली थी। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मायके वालों से कोई शिकायत मिलने पर जांच होगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट क इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें