फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डिप्टी सीएम ने 61 मिनट में कर डाली पांच जिलों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश कुमार पाठक ने संयुक्त जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की। महज 61 मिनट में 9:14 बजे से 10:15 बजे के बीच मंडल के पांच जिलों मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर और गाजियाबाद की समीक्षा पूरी कर दी। ट्राॅमा सेंटर में डॉक्टरों की नियुक्ति का मौखिक निर्देश दिया। क्षय रोगियों को पुष्टाहार वितरित किया और ओपीडी में इलाज का इंतजार कर रहे मरीजों से बातचीत की। आयुष्मान भारत योजना के पात्रों को कार्ड भी वितरित किया। अस्पताल परिसर में ही आंवले के पौधे काे रोपित किया और अलीगढ़ जाने के लिए एयरपोर्ट रवाना हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह 9:02 बजे अस्पताल में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने संक्रामक रोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना भी की। निरीक्षण के दौरान वार्डों में भर्ती मरीजों से पूछा कि उन्हें कोई समस्या तो नहीं हो रही है। खाना-पानी, दवा, जांच आदि के बारे में बातचीत की। कुछ मरीजों ने अपनी समस्याएं बताईं तो डिप्टी सीएम ने उन्हें तुरंत निस्तारित करने के लिए सीएमओ भवतोष शंखधार से कहा।

मरीज ने दिया आशीर्वाद

डिप्टी सीएम समीक्षा बैठक से पहले और बाद में अस्पताल की ओपीडी में मरीजों से मिले। इस दौरान ओपीडी में संजयनगर निवासी बुजुर्ग रघुराम का डेंगू का इलाज चल रहा था, उनसे डिप्टी सीएम ने इलाज की जानकारी ली। इस पर रघुराज ने अब स्वास्थ्य ठीक होना बताने के साथ ही डिप्टी सीएम के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


चिकित्सक एसोसिएशन ने कहा कि पुरानी सेवा नियमावली बहाल की जाए
डिप्टी सीएम को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ गाजियाबाद शाखा ने एक ज्ञापन सौंपा। संघ के सचिव डॉ. प्रदीप कुमार यादव ने ज्ञापन के माध्यम से मांग किया कि पुरानी सेवा नियमावली पुनः बहाल की जाए, जिससे चिकित्सकों को समान और उचित अवसर प्राप्त हो सके। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। डॉ. प्रदीप ने मंत्री को बताया कि इस समय लेवल-4 (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और संयुक्त निदेशक) के लगभग 1400-1500 पद रिक्त हैं। जनपदों में विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से चलाने के लिए कुशल अधिकारियों की बड़ी संख्या में कमी है। पूर्व प्रचलित सेवा नियमावली से लगभग 1200 पदों पर पदोन्नति हो सकती थी, जिसके सापेक्ष सिर्फ 400 पदोन्नतियां की गईं। इसी तरह लेवल 2, 3, 4 और 5 के भी करीब चार हजार पद रिक्त हैं। ऊपर के पदों पर पदोन्नति नहीं होने से लेवल-एक के करीब 6500 चिकित्सकों को वरिष्ठता सूची में स्थान नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि पद के सापेक्ष अधिसंख्य एमबीबीएस डॉक्टरों की भर्ती हो गई है। ऐसी स्थिति में चिकित्सक अंदर ही अंदर कुंठा महसूस कर रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री ने वितरित किया पोषाहार
उप मुख्यमंत्री ने 10 क्षय रोगियों को गोद लेकर पुष्टाहार वितरित किया। क्षय रोग को हरा चुके टीबी चैंपियन राजकुमार को उपमुख्यमंत्री ने प्रोत्साहित किया। क्षय रोग से मुक्त हो चुके मोरटा निवासी राजकुमार दिव्यांग होने के बावजूद चैंपियन बनकर 300 क्षय रोगियों का उपचार पूरा करा चुके हैं। डिप्टी सीएम ने छह महिलाओं, दो पुरुष और दो बच्चों को गोद लिया। सभी को उप-मुख्यमंत्री ने पोषण किट प्रदान की। किट में सोयाबीन, मूंगफली दाना, दलिया और भुना हुआ चना समेत अन्य पौष्टिक आहार शामिल किए गए हैं। उन्होंने क्षय रोगियों को नियमित रूप से दवा खाते रहने और समय-समय पर अपने परिजनों की टीबी जांच कराते रहने की बात कही।
गुंडे बदमाशों को बख्शा नहीं जाएगा
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मोबाइल लूट के दौरान हुई छात्रा की मौत मामले में कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कानून का राज स्थापित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। गुंडे-बदमाशों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराध करने वाले को सजा मिलेगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें