फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्लॉट बेचने का लालच देकर महिला से ठगे 25 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। प्लॉट बेचने के नाम पर दिल्ली के मथुरा मार्ग पर रहने वाली महिला के साथ 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को पावी सादकपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पावी स्थित प्लॉट बेचने का झांसा दिया था। पीड़िता महिला सरोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले पावी सादकपुर में रहने वाले लोगों ने उन्हें क्षेत्र में प्लॉट व मकान बनाने के नाम पर 25 लाख रुपये ठग लिए थे। आरोपियों ने महिला को न प्लॉट दिया और न ही पैसे वापस किए। उन्होंने ठगी होने पर पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने सद्दाम, फुरकान, रिजवान अली, रविंद्र और मोहम्मद वसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने मोहम्मद वसीम निवासी पावी सादकपुर को गांव से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें