फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, पुलिस छानबीन में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। डासना के इंद्रगढी में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत हो गई। उनका शव कमरे में पंखे के हुक से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि विवाहिता की पहचान साहिल की पत्नी हिना के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता चलेगा। फिलहाल पूछताछ में सामने आया है कि विवाहिता की अपने पति से कुछ कहासुनी हुई थी। इसके साहिल घर से निकल गया था। बाद में परिजनों ने सूचना दी थी कि हिना ने आत्महत्या की है। शव को परिजन अपने गांव चिंडावली दनकौर गौतमबुद्धनगर लेकर चले गए। वहीं पर शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें