मसूरी। क्षेत्र में रहने वाली रुकसार की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। रुकसार का शव सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। मामले में बुधवार को परिजनों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाते गए मसूरी पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार आठ साल पहले पिलखुवा निवासी रुकसार का निकाह मसूरी में रहने वाले शाहनवाज से हुआ था। उसके मायके वालों का आरोप है कि मंगलवार को गला दबाकर रुकसार की ससुराल में हत्या कर दी गई। इसके बाद उसको पिलखुवा में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रुकसार को मृत घोषित कर दिया। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर शव को कब्र से बाहर निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।