फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला की संदिग्ध हालत में मौत, तबीयत खराब पर पति अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। महाराजपुर में रविवार रात 50 साल की सितारा और 55 वर्षीय पति हनीफ की अचानक तबीयत खराब हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सोमवार सुबह सितारा की उपचार के दौरान मौत हो गई। पति का अभी उपचार चल रहा है। सूचना के बाद जांच में जुटी पुलिस को शक है कि महिला की मौत जहर देने से हो सकती है। मंगलवार को पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीलीभीत के रहने वाले हनीफ और सितारा ने पिछले साल निकाह किया था। दोनों का पूर्व में निकाह हो चुका था। इनके पति और पत्नी की मौत होने के बाद दोनों एक दूसरे को जानने लगे थे। सितारा को पूर्व निकाह के बाद युवक से पांच बच्चे थे जबकि हनीफ भी बच्चों के साथ रहता था। दोनों परिवार को छोड़कर छह महीने पहले महाराजपुर में किराये के मकान में रहने लगे थे। दोनों साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम कर रहे थे। रविवार रात दोनों ने एक साथ चाय पी थी। उसके बाद अचानक तबीयत खराब होने के बाद पड़ोसी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह सितारा की मौत हो गई, जबकि हनीफ का उपचार चल रहा है।
पुलिस को अभी तक घटना में कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। पुलिस जांच में आया है कि दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। हालांकि, अधिकारी इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। पुलिस ने सितारा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। मंगलवार को परिजन साहिबाबाद पहुंचेगे। उसके बाद आगे की कहानी का पता चलेगा। डीसीपी शुभम पटेल का कहना है कि घटना की जांच में जहर से मौत की बात सामने आ रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। टीम को हर एंगल पर बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें