फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रसव के बाद महिला की माैत, डाॅक्टर व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप, अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित धनवंतरी अस्पताल में रविवार रात बेटे को जन्म देने के बाद महिला की माैत हो गई। परिवार ने डाॅक्टर व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। साथ ही अस्पताल में तोड़फोड़ की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर डाॅक्टर व स्टाफ के खिलाफ धारा 106 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अस्पताल को सील कर दिया है।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि महिला की माैत के बारे में जानकारी नहीं दी गई। डॉक्टरों और स्टाफ ने सुबह मृत अवस्था में उसे दिल्ली रेफर करने की बात कही। यह भी आरोप है कि अस्पताल में हंगामे के बाद तीन लाख रुपये लेकर शांत होने की बात कही गई।
जानकारी के अनुसार, लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के राजीव गार्डन कॉलोनी में विकुल परिवार के साथ रहते हैं। करीब एक साल पहले उनकी शादी मुजफ्फरनगर के शेखावत गाड़ी की रहने वाली रुद्राक्षी (24) से हुई थी। विकुल के बड़े भाई भारत ने बताया कि रुद्राक्षी को प्रसव के लिए शनिवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

रविवार सुबह उसने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद रुद्राक्षी की तबीयत बिगड़ने लगी। इसकी सूचना अस्पताल के स्टाफ ने परिजनों को नहीं दी। रात करीब 12 बजे स्टाफ ने उसकी तबीयत खराब होने का हवाला देकर दिल्ली के बड़े अस्पताल में रेफर करने की बात कही।
उनका कहना है कि इस दौरान परिवार के लोगों ने देखा तो रुद्राक्षी की सांस नहीं चल रही थी। बावजूद इसके अस्पताल का स्टाफ रेफर करने पर अड़ा था। बाद में उन्होंने सोमवार सुबह रुद्राक्षी को घर भेजने की बात कही। इसके बाद डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल से भाग गए।
अस्पताल के गेट के शीशे तोड़े
इस घटनाक्रम के बाद अस्पताल में पीड़ित पक्ष से कई लोग एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और अस्पताल के गेट के शीशे तोड़ दिए। एसीपी लोनी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को शांत कराया। वहीं, बच्चा स्वस्थ बताया गया है। परिवार उसे अपने साथ ले गया है।
सीएमओ को भेजी गई रिपोर्ट
एसीपी लोनी बॉर्डर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि घटना की रिपोर्ट सीएमओ ऑफिस भेजी गई है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घर में 21 फरवरी को है शादी, मातम में बदला माहौल

परिजनों ने बताया कि विकुल की चचेरी बहन की 21 फरवरी को शादी है। रुद्राक्षी की मौत के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया है। परिवार के लोगों ने अस्पताल स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें